LINKnet Mentoring स्कॉटलैंड में अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के लिए काम करने वाली एक पुरस्कार विजेता संस्था है। अगर आपकी पृष्ठभूमि स्कॉटिश या ब्रिटिश के अलावा कोई और है, तो ये सेवाएँ आपके लिए हैं।
हम एडिनबरा और लोथियन क्षेत्र में सीधे व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने वाली पहली संस्था हैं।
स्कॉटलैंड की 2022 की जनगणना के अनुसार, 2011 के बाद से देश में अश्वेत और अन्य अल्पसंख्यक जातीय समुदायों की आबादी 84% बढ़ी है। इन बढ़ते समुदायों के लिए ऐसे कार्यक्रम चलाना हमारा मुख्य लक्ष्य है जो समानता, विविधता और सबकी भागीदारी को बढ़ावा दें। हम अपनी सेवाएँ लेने वाले लोगों को आगे की पढ़ाई, उच्च शिक्षा, रोज़गार और नागरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए सक्षम बनाते हैं। इनमें शरणार्थी और शरण का आवेदन करने वाले लोग भी शामिल हैं।
पिछले कई वर्षों में हमने अपने कार्यक्रमों में भाग लेने वाले हज़ारों लोगों की मदद की है। हमारी टीम खुशी से इन समुदायों को आगे बढ़ने में मदद करती है, ताकि वे स्कॉटलैंड में खुद को सम्मानित महसूस करें और उन्हें यहाँ अपनापन मिले।
इस सफ़र में हमसे जुड़ें!

हम अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के लोगों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन देते हैं। इनमें शरणार्थी और शरण का आवेदन करने वाले लोग भी शामिल हैं। हम नौकरी, पढ़ाई और व्यक्तिगत विकास से जुड़े उनके लक्ष्य पूरे करने में मदद करते हैं।
व्यक्तिगत मार्गदर्शन इन बातों पर केंद्रित है:
-
पढ़ाई में विकास
-
करियर में आगे बढ़ना
-
व्यक्तिगत विकास
हर व्यक्ति को आगे बढ़ने में मदद करके हम अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के लिए व्यापक सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
-
अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के साथ होने वाली असमानता और उन्हें होने वाले नुकसान को कम करना
-
सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना, ताकि लोगों को सार्वजनिक सेवाएँ आसानी से मिलें और उनसे बेहतर लाभ मिले
-
समुदायों के बीच मेलजोल, बातचीत और आपसी समझ बढ़ाना
-
बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक समुदायों की समझ और क्षमता बढ़ाना, ताकि वे नस्लवाद और समानता की दूसरी बाधाओं का सामना कर सकें
-
मार्गदर्शकों के प्रशिक्षण, मार्गदर्शन पाने वाले लोगों की परिचय बैठकों, जानकारी साझा करने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के ज़रिए सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना और समुदायों के योगदान को सम्मान देना
1997: एक विचार से एक लक्ष्य बना
1997 में अलग-अलग क्षेत्रों को साथ लाने वाले एक राष्ट्रीय सम्मेलन में यह विचार सामने आया। सम्मेलन का विषय था: सक्रिय साझेदारियाँ और अश्वेत तथा अल्पसंख्यक जातीय समुदायों के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन के अनेक लाभ। विचार था ऐसी संस्था बनाना जो स्कॉटलैंड के अल्पसंख्यक जातीय समुदायों का आत्मविश्वास बढ़ाए और UK में नौकरी ढूँढ़ने की प्रक्रिया समझने में मदद करे। अनुभवी मार्गदर्शकों की सहायता को नए अवसर पैदा करने का एक असरदार तरीका माना गया। इससे भेदभाव, अवसरों तक पहुँच की कमी और काम से जुड़े सीमित संपर्कों जैसी बाधाएँ दूर करने में मदद मिल सकती थी। इस विचार को हक़ीक़त बनाने के लिए एक संचालन समूह ने तीन साल तक काम किया।
2000: LINKnet Mentoring की शुरुआत
2000 तक LINKnet Mentoring Limited को Community Fund (अब Big Lottery Fund) से तीन साल के लिए £261,000 का पहला अनुदान मिल चुका था। इस आर्थिक सहायता से संस्था ने 1 नवंबर 2000 को काम शुरू किया। इसके नए कार्यालय का पता 31 Guthrie Street, Edinburgh EH1 1JG था। यहाँ दो पूर्णकालिक और एक अंशकालिक कर्मचारी नियुक्त किए गए।
"2020 से आगे " CHANGE: To “2020 से अब तक”: अल्पसंख्यक समुदायों के लिए सहायता का विस्तार
व्यक्तिगत मार्गदर्शन देने वाली संस्था के रूप में शुरुआत करने के बाद, LINKnet ने शुरुआती अंग्रेज़ी के पाठ्यक्रम भी शुरू किए। हाल ही में हमने नौकरी की तैयारी के लिए अंग्रेज़ी की विशेष कक्षाएँ शुरू की हैं। हमने दोस्ताना साथ का एक सफल कार्यक्रम भी शुरू किया है। इसमें एक स्वयंसेवक से नियमित मिलना, बातचीत करना और साथ समय बिताना शामिल है। इसका उद्देश्य अल्पसंख्यक जातीय समुदायों में अकेलापन और दूसरों से कटे रहने की भावना कम करना है।
हमारे संस्थापक निदेशक को धन्यवाद
UK के अल्पसंख्यक जातीय समुदायों की सहायता के लिए यह लगातार काम हमारे हाल ही में सेवानिवृत्त हुए संस्थापक निदेशक Dissa की दूरदृष्टि और लगन के बिना संभव नहीं होता। वे 1997 के उस पहले सम्मेलन में मौजूद थे। हम 25 से अधिक वर्षों की उनकी सेवा के लिए उनका धन्यवाद करते हैं।
Dissa के जीवन के बारे में नीचे और पढ़ें





